दिवाली पर ₹20 हजार मांगना पड़ा महंगा — कर्जदारों ने लेनदार को घर बुलाकर फरसे से किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा पोस्ट छतरपुर। दिवाली से पहले अपने बकाया पैसे मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जिले के सरवई थाना क्षेत्र में दो कर्जदारों ने लेनदार को अपने घर बुलाकर फरसे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पैसे मांगने पर भड़के आरोपी

जानकारी के अनुसार सरवई थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी मंगल पटेल और बबलू पटेल को ब्याज के तौर पर करीब ₹20,000 उधार दिए थे। दीपावली का त्यौहार नजदीक आने पर पीड़ित अपने पैसे मांगने आरोपियों के घर पहुंचा। आरोप है कि पैसे मांगने की बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और पीड़ित को लेनदेन के बहाने से पुनः अपने घर बुलाया। घर पहुंचते ही पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर फरसे से पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।

घटना के बाद परिजनों ने सरवई थाना पहुंच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया हैं।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें