70 किलोमीटर का सफर तय कर सौरभ शुक्ला ने रक्तदान कर, जिला अस्पताल में भर्ती महिला की बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ दुबे छतरपुर। मानवीय सेवा की मिसाल पेश करते हुए महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक सौरभ शुक्ला ने 70 किलोमीटर का सफर तय कर जिला अस्पताल पहुंचकर एक महिला की जान बचाई हैं।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती गोमती सिंह को ए पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। जैसे ही इस बात की जानकारी एनएसएस स्वयंसेवक कुलदीप शर्मा को मिली, उन्होंने तुरंत अपने साथी सौरभ शुक्ला से संपर्क किया और रक्तदान का अनुरोध किया। सौरभ शुक्ला ने बिना किसी विलंब के निर्णय लेते हुए 70 किलोमीटर का सफर तय किया और जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके समय पर किए गए इस प्रयास से गोमती सिंह का जीवन सुरक्षित हो सका।

गौरतलब है कि सौरभ शुक्ला लगातार रक्तदान गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और छात्र हित से जुड़े सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की सच्ची भावना को जीवंत किया जा रहा है।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें