नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुरा कला स्थित मां शारदा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने समूह अध्यक्ष, सचिव, बैंक मैनेजर व बैंक सखी पर 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया है। दस सदस्यीय समूह की सदस्यों – गनेश राजा बुंदेला, अन्नू साहू और उत्तरा कुशवाहा ने आरोप लगाया कि समूह अध्यक्ष अनीता खंगार, सचिव भूमानी बाई खंगार, बैंक सखी रानी यादव व मध्यांचल ग्रामीण बैंक बड़ामलहरा शाखा के मैनेजर की मिलीभगत से फर्जी प्रस्ताव व हस्ताक्षर के माध्यम से समूह खाते से 6 लाख रुपये की निकासी की गई है।
इसके साथ ही मृत सदस्य ललिती साहू के दस्तखत कर राशि निकालने के आरोप मृतका के पुत्र ने लगाए हैं। महिलाओं ने आवेदन में डीपीआईपी के अंतर्गत संचालित समूहों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

