Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

ग्वालियर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर के बाहर बेटे के साथ खड़ी एक महिला को गोली मारी !

Share this post:

चेन देने के लिए कहा, जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारी…

ग्वालियर। दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर बेटे के साथ खड़ी एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे परिजन ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे से सोने की चेन देने के लिए कहा, जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसकी मां के सीने पर लगी है।गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों द्वारा महिला को गोली मारने की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वहीं मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी बल के साथ मौके पहुंचे थे,जहां जांच पड़ताल के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें शहर के माधौगंज थाना स्थित प्रीतमपुरा गुढ़ा निवासी 55 वर्षीय अनीता गुप्ता के पति संतोष गुप्ता ट्रेवल्स संचालक हैं। उनके दो बेटे हैं। अनीता देवी सोमवार को बेटे जय गुप्ता के साथ डॉक्टर के यहां चेकअप कराने के लिए गई थीं।शाम के बीच वह एक्टिवा से अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने हथियार निकाल कर उन पर तान दिया।

दोनों बदमाशों में से एक बदमाश ने अनीता गुप्ता के बेटे जय से गले में लटकी सोने की चेन उतारने का कहा, जब जय ने चेन देने से मना किया तो बदमाश ने फायर कर दिया। जय मां की तरफ भागा तो गोली जय को न लगते उसकी मां अनीता गुप्ता को लगी। जय ने अपनी मां को दरवाजे से घर के अंदर धक्का दे।इस दौरान दोनों बदमाशों ने एक गोली और चलाई। जब मां-बेटे घर के अंदर घुस गए तो एक बदमाश ने गेट की जाली में से कट्‌टा अंदर डालकर फायर किया।इसके बाद बदमाश भाग गए। बेटे ने जब अपनी मां को जमीन पर पड़ा हुआ देखा और चेक किया तो उनके सीने में गोली लग गई थी। अनीता देवी को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर जा पहुंचे।जांच पड़ताल के बाद जब पुलिस ने घर के बाहर लगे CCTV कैमरे चेक किया तो उसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। किस तरह बदमाश महिला और उसके बेटे को फॉलो करते हुए आए। इसके बाद महिला को गोली मारकर किस ओर भागे हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। मृतक महिला के पति संतोष, बेटा सत्यम व जय सत्यम ट्रेवल्स के संचालक है। उनकी बस भी चलती हैं। जिसको लेकर भी कई लोगों से विवाद है।

घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया है कि 55 वर्षीय अनीता गुप्ता को दो बदमाशों ने गोली मार दी है। जिससे उनकी मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Parinda Post
Author: Parinda Post

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल