Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

इंदौर में पौधे लगाने की मुहिम में समर्थन करेगा अदाणी समूह, 11 लाख पौधे उपलब्ध कराने का किया वादा !

Share this post:

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को हर जगह समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कई संस्थाएं राज्य सरकार को पौधे उपलब्ध करा रही हैं।

मध्य प्रदेश में वृहद स्तर पर किए जा रहे पौधारोपण अभियान का असर नजर आने लगा है। रविवार को ही इंदौर में एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। 11 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए हैं। इसे देखते हुए अब इतने ही पौधे अदाणी समूह राज्य सरकार को उपलब्ध कराने जा रहा है। ताकि सरकार के पौधारोपण अभियान को बल मिल सके।

बता दें कि समाजसेवा क्षेत्र में भी अदाणी समूह लगातार प्रयास करता रहा है। हरियाली को भी उन्होंने मिशन बना रखा है। अब इसका फायदा मप्र में भी मिलेगा। अदाणी ग्रुप की ओर जारी एक ट्वीट से जानकारी मिली है कि वे समूह मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 लाख पौधे उपलब्ध कराएगा, इससे राज्य सरकार के 5.5 करोड़ पेड़ लगाने के संकल्प को समर्थन मिलेगा।

यह प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य देशभर में 1.4 अरब पेड़ लगाना है। बता दें कि अदाणी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।

स्वच्छता में सात बार से देश में सिरमौर बन रहे इंदौर ने आखिरकार एक दिन में सर्वाधिक पौधे रोपने का विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया। इंदौर की रेवती रेंज टेकरी पर रविवार को यह रिकॉर्ड बना। रेवती पर्वत पर पौधारोपण के विश्व रिकॉर्ड को जांचने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम आई थी। 300 से ज्यादा लोगों की टीम ने पौधों की गिनती की। टीम का नेतृत्व कर रहे निश्चय ने बताया कि इंदौर में 11 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं।

वास्तविक आंकड़ा ऑडिट के बाद बताया जाएगा। ‘गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के मुताबिक, असम के उदलगुड़ी जिले में गत वर्ष 13 और 14 सितंबर के बीच 24 घंटे में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए थे। इस रिकॉर्ड को इंदौर में 14 जुलाई 2024 को 11 लाख से ज्यादा पौधे रोप कर तोड़ दिया गया।

Parinda Post
Author: Parinda Post

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल