झांझर वादन टीम के साथ भगवान लवकुश की झांकी सम्पूर्ण शोभायात्रा में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही!
पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था से आवागमन व्यवस्था रही सुचारू!
छतरपुर : बड़ामलहरा में नगरवासियों के दिन की शुरुआत जहां आज कुशवाहा समाज की भव्य रैली में भगवान लवकुश के जयकारों से हुई।तो वहीं आज दिन सोमवार दिनांक 19/08/2024 की दोपहर क्षेत्रीय समाज द्वारा कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लवकुश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसकी शुरुआत नगर के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमानबाग आश्रम से हुई।
क्रमवार सुसज्जित शोभायात्रा ने जीता सबका ह्रदय।
शोभायात्रा क्रमवार सुसज्जित घोड़े,बग्घियां,झांझर वादक टीम,पैदल पुरुष,डी जे के पीछे धार्मिक गानों की धुन पर झूमते युवा फिर शोभायात्रा में कुशवाहा समुदाय की धार्मिक आस्था के केन्द्र भगवान लवकुश की सुसज्जित झांकी के पीछे सर पर कलश लिए सामाजिक महिलाएं चलायमान थी। शोभायात्रा की अंतिम कड़ी में अन्य झाकियां चलायमान दिखी।शोभायात्रा हनुमानबाग आश्रम से होते हुए रेंज ऑफिस,घुवारा तिगड्डा,बस स्टैंड होते हुए गंज तिराहे पर जाकर समाप्त हुई।सम्पूर्ण शोभायात्रा में एकत्रित भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।उपस्थित पुलिस बल ने अपनी चौकस व्यवस्था से आवागमन को दुरुस्त बनाए रखा।
सम्पूर्ण शोभायात्रा में क्षेत्रीय कुशवाहा समाज की संख्या व आराध्य की लवकुश झांकी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही।
शोभायात्रा में भक्ति के रंग में डूबी सम्पूर्ण क्षेत्रीय कुशवाहा समाज लवकुशमय हो चुकी थी।
@परिंदा : प्रशांत जैन