●बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना
●बुजुर्गों ने की दीनदयाल और अटल जी की घटनाओं की चर्चा
पन्ना (मध्यप्रदेश) : पन्ना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र पन्ना पहुंचे और उन्होंने घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए अपने घर में तिरंगा फहराया, इसके बाद बुजुर्ग नेताओं के घर जाकर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है।
बीडी शर्मा ने पन्ना नगर में बाइक रैली निकाली जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया, इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खास रूप से स्वागत किया। इस दौरान विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अपील की है वह घर-घर पहुंचे और देश भावना से प्रेरित होकर लोग अपने घर तिरंगा फहराएं इसकी अपील करने आया हूँ। अभियान की अपील करते हुए एक मंची कार्यक्रम को संबोधित किया और बाइक रैली निकाली, हेलमेट लगाकर स्वयं गाड़ी चलाई और उनके पीछे पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह थे।
●बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना..
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से रेप की घटना की निंदा की और कहा कि ममता बनर्जी के शासन में लोग दुःखी हैं। सरेआम अत्याचार हो रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडे सरकार चला रहे हैं। यह काफी दुर्भग्यपूर्ण है इस कुकृत्य का जबाब पूरा देश उन्हें देगा। उन्होंने इस घटना की आलोचना करते हुए सरकार पर प्रहार किए हैं।
●दिनेश फोगाट पर बोले..
उन्होंने कहा कि दिनेश फोगाट भले ही स्वर्ण न जीत पाई हो और टेक्निकल उन्हें स्वर्ण न मिला हो लेकिन हमारे लिए वह स्वर्ण विजेता है और पूरा देश स्वर्ण विजेता की तरह स्वागत कर रहा है।
विमान से खजुराहो पहुंचने के बाद विष्णु दत्त शर्मा जैसे ही पन्ना पहुंचे जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और लोगों से अपील की भाजपा पदाधिकारी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जाने और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की पन्ना नगर और गुनौर में तिरंगा रैली निकाली।
बाईट- विष्णु दत्त शर्मा (सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)