Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

तिरंगे के साथ घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर-एसपी..

Share this post:

●हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के गीतों पर निकाली तिरंगा यात्रा

उज्जैन (मध्यप्रदेश) : उज्जैन में कलेक्टर-एसपी ने घोड़े पर बैठकर हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के गीतों पर तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस आजादी पर्व के पहले पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चों व अधिकारियों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने घोड़े पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लिया था। वहीं स्कूल के बच्चो व पुलिस बल के जवानों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं पुलिस बैंड पर देशभक्ति गीतों ने उत्साह भर दिया।

Parinda Post
Author: Parinda Post

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल