Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

पन्ना पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी हुए शामिल..!

Share this post:

 

“हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों के द्वारा निकली जा रही तिरंगा यात्रा और तिरंगा रैली”

पन्ना (मध्यप्रदेश) : पन्ना शासन के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों आदि के द्वारा तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देश पर पन्ना पुलिस के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

पुलिस लाइन प्रांगण पन्ना से शुरू हुई इस तिरंगा रैली में सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों के अलावा कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए, देशभक्ति गीतों के धुन में पुलिसकर्मी एवं छात्र-छात्राएं थिरकते हुए देखे गए। पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर यह तिरंगा रैली गांधी चौक में समाप्त हुई जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया और 15 अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Parinda Post
Author: Parinda Post

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल