छतरपुर /भगवाँ। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार आज विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्रभारी प्राचार्य बी एल प्रजापति के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जननायक विरसा मुंडा जी के चित्र पर प्राचार्य, शिक्षको एवम छात्राओं द्वारा माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित किए गए। विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत आदिवासी छात्राओं का तिलक और माला पहनाकर सम्मान किया गया। शिवानी आदिवासी,प्रियंका आदिवासी और रेशमा आदिवासी द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रभारी प्राचार्य , शिक्षको और छात्राओं द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।