मृतकों के वारिसान को 15-15 हजार एवं घायलों को 7.5 हजार रूपए की प्रति व्यक्ति सहायता राशि स्वीकृत-
सड़क दुर्घटना में प्रभावित सभी व्यक्ति उ.प्र. के निवासी है-
छतरपुर : खजुराहो झांसी फोरलेन पर ऑटो और ट्रक की दुर्घटना होने से 7 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हुई है और 6 लोग घायल है। जिनका उपचार जिला अस्पताल छतरपुर में किया जा रहा है। जिसमें से 4 अति गंभीर घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना एवं डॉक्टर को बेहतर उपचार और निगरानी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल रूप से सड़क दुर्घटना में मृतकों के वारिसान को 15-15 हजार रूपए एवं घायलों को 7.5 हजार रूपए प्रति व्यक्ति नियमानुसार सहायता राशि स्वीकृत की है। सड़क दुर्घटना में कुल 13 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। दुर्घटना में 7 मृतक लालू श्रीवास्तव पिता राजकुमार, गोविंद श्रीवास्तव पिता राजकुमार,मनु श्रीवास्तव पति लालू,नन्ही श्रीवास्तव पति राजकुमार चारों निवासी इकामगंज जिला फरूखाबाद उ.प्र. जनार्दन यादव पिता कामता प्रसाद, कु.आशवी पुत्री जनार्दन दोनों निवासी मंत्री आवास गोमती नगर लखनऊ उ.प्र. एवं प्रेमनारायण कुशवाहा पिता गोरेलाल निवासी ग्राम सिलौली थाना मौदहा जिला हमीरपुर उ.प्र. हैं। साथ ही 6 घायल अंशिका उर्फ पुत्री जनार्दन,अनुष्का पुत्री जनार्दन, संगीता पत्नी जनार्दन यादव तीनों निवासी मंत्री आवास गोमती नगर लखनऊ उ.प्र.मोनू श्रीवास्तव पिता रामसनेही निवासी शाहजहांपुर उ.प्र. एवं हरीश पुत्र विनोद यादव, रामसनेही पुुत्र श्रीराम यादव जिला बलरामपुर उ.प्र. के निवासी हैं।